फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल की चाहरदीवारी में गुजरा आजम खां का दो साल से अधिक लंबा समय, कोरोना संक्रमित भी हुए-00

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल की चाहरदीवारी में कोरोना संक्रमित हुए थे आजम
विज्ञापन

- इलाज के लिए लखनऊ के अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था
रामपुर। सपा विधायक आजम खां पिछले करीब दो साल दो माह और 23 दिन से जेल में बंद हैं। इस दौरान वह कोरोना संक्रमित भी हो गए थे। परिजन और उनके करीबी सदैव उनकी सेहत को लेकर चिंतित रहे।
यही नहीं जेल में उनसे मुलाकात करने वाले नेताओं के बीच भी सदैव उनकी सेहत का मुद्दा चर्चा में रहता था। हाल ही में कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आजम खां से सीतापुर जेल में मुलाकात की थी। इसके बाद रामपुर में उनके परिजनों से मुलाकात के दौरान प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बातचीत में आजम खां की सेहत और जेल की दुश्वारियों को लेकर ही ज्यादा चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि आजम खां काफी बीमार हैं। दांतों में तकलीफ के कारण वह दाल का ही सेवन कर रहे हैं। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि आजम खां एक टाट की बोरी के सहारे छोटी सी बैरक में तन्हा रह रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम दोनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। आजम खां को इलाज के लिए लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। इसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें पोस्ट कोविड हेल्थ प्रॉब्लम होने की जानकारी भी दी थी।
डॉ. तजीन 21 दिसंबर 2020 को तो अब्दुल्ला आजम 15 जनवरी को हुए थे रिहा
रामपुर। 26 फरवरी 2020 को जेल भेजे गए सपा नेता आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम में से सबसे पहले जमानत पर जेल से रिहाई का मौका डॉ. तजीन फात्मा को मिला था।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में वह रिहा हो गई थीं। अब्दुल्ला आजम इसी साल (2022) जनवरी माह में 15 तारीख को जमानत पर बाहर आए हैं।
जिले के विभिन्न थानों में आजम खां के खिलाफ 89 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक मुकदमे में तो इसी माह आजम खां का नाम शामिल किया गया है। उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा के खिलाफ भी करीब तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ भी करीब 40 से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें