फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। लालगंज थानांतर्गत अमोई पुरवा निवासी किशोर की मंगलवार को नोएडा से घर आते समय एंबुलेंस में मौत हो गई। परिजनों ने संदिग्ध मौत होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

किशोर के पिता इंद्र बहादुर बताते हैं कि उनके 17 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार को लगभग ढाई माह पूर्व मांडा प्रयागराज निवासी ठेकेदार नोएडा में काम कराने के लिए ले गया था। जहां किशोर को चाट-फुल्की की दुकान पर रखवा दिया। पुत्र ने कई बार आने की जिद की पर साथ लाने की बात कहकर आने से मना कर देता था। सोमवार को अचानक फोन आया कि उसका पुत्र बीमार है। हम लोग एंबुलेंस से लेकर आ रहे हैं। बीमारी की खबर सुनते ही परिजनों से रहा नहीं गया। परिजन प्रयागराज पहुंच गए। जहां एंबुलेंस से बेहोशी की हालत में किशोर को सौंप कर वह लोग चले गए। परिजन किशोर को लेकर मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने संदिग्ध मौत की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी संतनगर माधव सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें