फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: मजदूर की हत्या कर पहाड़ी पर फेंका शव, पास में मिली शराब नमकीन और सरिया

Sun, 08 Aug 2021 10:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मजदूर शनिवार की शाम को मछली मारने की बात कहकर घर से निकला था। बहुती जंगल में बलुअहवा तालाब के पास मजदूर का शव मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले में लालगंज थाना क्षेत्र के बहुती जंगल में बलुअहवा तालाब के पास सगौनी पहड़ी पर रविवार की सुबह युवा मजदूर की हत्या कर फेंका हुआ शव मिला। युवक के सिर पर गहरी चोट लगी होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। साथ ही एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने भी मौका मुआयना किया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


बहुती गांव निवासी श्रीराम(35) मजदूरी करता था। शनिवार की शाम पांच बजे घर से चुनरी बांध पर मछली मारने की बात कह कर निकला था। रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे। लेकिन पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह परिजन फिर खोजबीन कर रहे थे कि सगौनी पहाड़ी पर शव देखकर चरवाहों ने धनावल गांव के प्रधान विपिन बिहारी बिंद को सूचना दी।

प्रधान की सूचना पर लालगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर शराब का खाली पैकेट, गिलास, नमकीन और सिगरेट के खाली पैकेट पड़े थे। साथ ही एक तीन फीट की सरिया, टॉर्च आदि मिली। ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि योजना के तहत शराब पिलाने के बाद सरिया से सिर पर वार कर हत्या की गई है।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त श्रीराम के रूप में की। शव के सिर में गंभीर चोट लगी थी। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंके जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। श्रीराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे दो पुत्र व एक पुत्री है। पत्नी सावित्री ने बिलखते हुए  बताया कि बार-बार मना करने के बाद भी वह नहीं माने और चुनरी बांध में मछली मारने के लिए घर से निकले गए।
विज्ञापन

जंगल में लापता युवक का शव बरामद हुआ है। सिर में चोट के निशान है। पोस्टमार्टम होने के बाद मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट या परिजनों की तहरीर आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -महेश सिंह अत्रि, एएसपी नक्सल
 
पुत्री ने फोन कर वापस घर बुलाया था
मछली मारने के लिए घर से निकले श्रीराम की पुत्री कंचन ने फोन कर पापा को वापस घर आने को कहा था, पर उसके पापा घर नहीं लौटे। दूसरे दिन रविवार को उसका शव जंगल में मिला। पापा की मौत की खबर सुनते ही दोनों पुत्र और पुत्री का रो-रो कर बेहाल थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें