फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन पर टिप्पणी करने को लेकर हुए विवाद हुई थी गुड्डू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन पर टिप्पणी करने के विवाद में हुई थी गुड्डू की हत्या
विज्ञापन

गंगानगर (मेरठ)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात हुए गुड्डू हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। हत्या के पीछे गुड्डू द्वारा एक युवक की बहन पर टिप्पणी का विवाद सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य फरार है।
मूलरूप से मसूरी गांव निवासी और गाजियाबाद में दुकान संचालक गुड्डू की बुधवार रात ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस के अनुसार गुड्डू, गंगानगर निवासी निविल, रक्षापुरम निवासी शांतनु ने एक साथ बैठकर बुधवार रात शराब पार्टी की थी। यह पार्टी शांतनु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में थी। इसी दौरान गुड्डू ने शांतनु की बहन के बारे में अभद्र टिप्पणी कर दी थी। इस पर निविल और शांतनु को गुस्सा आ गया। वह गुड्डू को बाइक पर बैठाकर रक्षापुरम स्थित एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी के सामने ले गए। यहां शांतनु ने हेलमेट से गुड्डू के सर पर कई वार किए। इसके बाद पास में पड़ी ईंट से भी मुंह पर कई प्रहार किए। घटना को अंजाम देने के बाद शांतनु और निविल मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

---
खून से सनी टी-शर्ट बरामद
- गुड्डू की हत्या के दौरान शांतनु और निविल की टी-शर्ट पर खून के छींटे गिर गए। भागने के दौरान उन्होंने अपनी टी-शर्ट उतारकर अम्हैड़ा के एक प्लॉट में फेंक दी थीं। पुलिस ने इन्हें बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

--
सीडीआर और सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आए
- गुड्डू के परिजनों ने जितेंद्र नाम के युवक के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने मृतक की मोबाइल सीडीआर की भी जांच की। सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर की जांच के बाद पुलिस का शक निविल पर गया। रविवार को पुलिस ने गंगानगर निवासी निविल को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी ऋषिपाल मलिक ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दूसरे के जल्द पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें