फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: गन्ने के खेत में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, कल शाम से चल रही थी लापता

Sun, 06 Nov 2022 11:55 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र से लापता चल रही किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा थाना क्षेत्र से लापता चल रही किशोरी का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया कि किशोरी कल शाम से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली।

 

जानकारी के अनुसार कस्बा भोकरहेड़ी के मजरे हाजीपुर में सन्नो (12) पुत्री बबलू कश्यप का शव रविवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बबलू भोकरहेडी में किसान के यहां पर मजदूरी करता हैं। बबलू की पत्नी दो दिन से रिश्तेदारी में गई थी। शनिवार तडके पांच बजे बबलू मजदूरी पर चला गया था। तब सन्नो व उसका  बडा भाई अभिषेक (17), छोटी बहन राधा (10), विशाल (8), कान्हा (6) घर पर रह गए थे। इसके बाद सन्नो रहस्यमय हालातों में लापता हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कवाल कांड: विक्रम सैनी के समर्थन में उतरे संजीव बालियान, ट्वीट कर लिखी बड़ी बात, पढ़ें- इस मामले का हर अपडेट

जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शाम तक भी वह नहीं मिली। रविवार सुबह  गांव के ही रविंद्र के गन्ने के खेत में मजदूर गन्ने छीलने के लिए पहुंचे तब मजदूूरों को सन्नो का शव खेत में पड़ा मिला। यह सूचना उन्होंने खेत मालिक व परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सन्नो के माता-पिता व अन्य परिजन तथा ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना देने पर भोपा पुलिस भी मौके  पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बताया गया कि शव पर कोई चोट का निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें