मेरठ में लेडीज पार्क उपकेंद्र क्षेत्र में 11 केवी की लाइन बदले जाने के कारण आज कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगा। उपखंड अधिकारी द्वितीय सुशील कुमार ने बताया कि उपकेन्द्र क्षेत्र में जीआईसी फिडर की मेन लाईन में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक लाईन बदलने का कार्य किया जायेगा। इस दौरान बेगम बाग, जीआईसी कंपाउंड, सिटी सेंटर, स्टार प्लाजा, मिशन कंपाउंड, गुरुद्वारा रोड, गंगा प्लाजा समेत कई क्षेत्रों में 3 घंटे विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। संवाद