दरअसल, बिजेंद्र की शादी 12 वर्ष पूर्व कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के बटजेवरा गांव निवासी प्रियंका से हुई थी। बिजेंद्र टैक्सी चलाता था। आरोपी ने बताया कि दो साल पूर्व तक परिवार में कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन उसके लकवाग्रस्त होने के बाद से हालात बदल गए।
बताया कि इसके बाद पत्नी एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करने लगी और वहां मुरादनगर के युवक के प्रेम-प्रसंग में पड़ गई। इसे लेकर विवाद रहने लगा। प्रेमी के साथ रंगे-हाथ पकड़ा तो पत्नी ने प्रेमी के सामने ही उसकी मर्दानगी पर सवाल उठा दिया था। यह अपमान सहन नहीं हुआ तो उसे मार डाला।
बच्चों को याद कर रोया
पुलिस से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि दो साल पहले तक प्रियंका और बच्चों के भविष्य के लिए उसने बहुत कुछ सोचा था, लेकिन पत्नी ने उसे धोखा दिया।
उसे अब चिंता है कि बच्चों की परवरिश कौन करेगा। बच्चों को याद करते हुए वह रोने लगा और फिर पुलिस के साथ चल दिया।