चार गोकशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई
मेरठ में लोहिया नगर थाना पुलिस द्वारा सुसंगठित गैंग बनाकर, भौतिक लाभ प्राप्त करने व लोक व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से अनुचित रूप से गोकशी सहित कई जघन्य अपराधों में शामिल चार अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। लोहिया नगर थाना प्रभारी कृष्ण पाल सिंह के अनुसार दिल्लू उर्फ दिलशाद पुत्र इब्राहिम, इरफान उर्फ काले पुत्र शौकत, आसिफ पुत्र मुस्तफा व इरशाद पुत्र इब्राहिम निवासी न्यू इस्लाम नगर थाना लिसाड़ी गेट सहित सभी सुसंगठित गैंग बनाकर जनता में भय व आतंक व्याप्त करने पर सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सभी के खिलाफ थाना लोहिया नगर में गोकशी के मामले में भी अभियोग पंजीकृत है।
शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म
मेरठ में लिसाड़ी गेट के अहमद नगर की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने पड़ोसी पर शादी का झांसा देकर छह साल तक दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया,उसने शादी करने से इंकार कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने इस मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग है। उधर, लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह का कहना है कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
यह भी पढ़ें: हत्या से सनसनी: पुलिस चौकी के सामने स्कूल में मिली खून से लथपथ लाश, युवक को ईंटों से पीटकर उतारा मौत के घाट
सीताराम पुलिया के पास बाइक और कार की टक्कर, मारपीट
मेरठ में सीताराम पुलिया के पास तेज गति से आ रही होंडा सिटी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार ने विरोध जताया तो कार सवार ने युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। राजेंद्र नगर का रहने वाला सौरभ बाइक पर सवार होकर विक्टोरिया पार्क की तरफ जा रहे था। सीताराम पुलिया के पास होंडा सिटी ने टक्कर मार दी। सौरभ गिरकर घायल हो गया। उन्होंने विरोध जताया तो कार सवार पर मारपीट करने का आरोप है। थाना प्रभारी सिविल लाइन का कहना है कि कार और बाइक की टक्कर हो गई थी। दोनो पक्षों के बीच समझौता हो गया।
यह भी पढ़ें: UP : दुल्हन की खुली ऐसी पोल, दूल्हे के उड़ गए होश, पूरा मोहल्ला भी हैरान, शादी के तीन दिन बाद हुई रफूचक्कर