फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: बदन सिंह बद्दो के साथी ढाई लाख के इनामी डिपिन सूरी का न्यायालय में आत्मसमर्पण

Thu, 04 Feb 2021 12:54 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
dipin suri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ढाई लाख के इनामी और मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के साथी डिपिन सूरी ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी सूरी गैंगस्टर में वांछित चल रहा था। अब पुलिस उसकी संपत्ति की जांच करेगी।
विज्ञापन


मोस्ट वांटेड और ढाई लाख के इनामी अपराधी बदन सिंह बद्दो के साथी डिपिन सूरी ने बुधवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। डिपिन गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी डिपिन सूरी की बदन सिंह बद्दो को पुलिस अभिरक्षा से फरार कराने में मुख्य भूमिका रही थी। इस संबंध में बद्दो के साथी पपीत बढ़ला के अलावा डिपिन सूरी पर भी गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पपीत बढ़ला पहले ही पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल जा चुका है, जबकि बद्दो का अभी तक सुराग नहीं लगा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: शिक्षक ने पहले प्रधानाचार्य को नीचे गिराया, फिर लात-घूंसों से पीटा, देखिए तस्वीरें

 
विज्ञापन

पुलिस ने पिछले दिनों बद्दो की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई की थी, जिसके बाद डिपिन सूरी की तलाश शुरू कर दी गई थी। पुलिस ने डिपिन की तलाश में दो दिन पहले गुरुग्राम में दबिश भी दी थी, लेकिन पपीत के बाद डिपिन ने भी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। इसकी जानकारी पाकर ब्रह्मपुरी और टीपी नगर थाने की पुलिस न्यायालय में पहुंची। पुलिस ने डिपिन से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय के अनुसार बदन सिंह बद्दो 28 मार्च 2019 को दिल्ली रोड स्थित मुकुट महल होटल से फरार हुआ था। वहां पर भी पपीत और डिपिन की मोबाइल की लोकेशन बताई गई थी। दोनों आरोपियों की संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी। दोनों को ही बद्दो का बेहद करीबी माना जाता है।
 
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें