फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: चौरी-चौरा शताब्दी समारोह की तैयारियों में जुटा निगम, प्रतिमाओं को किया सैनिटाइज

Thu, 04 Feb 2021 12:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शहीद स्मारक व घंटाघर, को एलईडी लाइटों से सजाया गया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आज होने वाले चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव को सफल बनाने के लिए मेरठ नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी कल दिनभर लगे रहे। शहर में लगी शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई और धुलाई कराई गई और सेनीटाइज भी किया गया। शाम को सभी प्रतिमाओं पर लाइटिंग की गई। नगर आयुक्त से लेकर अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त ने निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर गुरुवार को चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम ने पूरी ताकत लगा रखी है। बुधवार को निगम कर्मियों ने शहीद मनोज तलवार, शहीद धन सिंह कोतवाल, शहीद मंगलपांडे, शहीद चंद्रशेखर आजाद के अलावा महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आजाद, चौधरी चरण सिंह, लाल बहादुर शास्त्री, डॉ भीमराव आंबेडकर, महाराणा प्रताप, अवंती बाई, इंदिरा गांधी, बाबू जगजीवन राम, बुलाकी प्रसाद आदि प्रतिमाओं की सफाई कराकर धुलाई कराई और शाम को इन सभी प्रतिमाओं पर लाइटिंग की व्यवस्था की।

विज्ञापन

बच्चा पार्क की खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट को भी ठीक कराया गया। घंटाघर को भी एलईडी लाइटों से सजाया गया। सभी सड़कों और बाजारों की विशेष सफाई कराई गई। व्यवस्था को देखने के लिए नगर आयुक्त मनीष बंसल ने सभी जगह का दौरा किया। बंसल ने बताया कि अपर नगर आयुक्त को कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है। निगम की तरफ से सभी तैयारी हो चुकी है। 
 
डोर टू डोर कूड़ा गाड़ियों में बजे देशभक्ति के तराने 
डोर टू डोर कूड़ा गाडियों में बजने वाला स्वच्छता का गीत बुधवार को बंद रखा गया। उसकी जगह पर देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि अधिकतर गाड़ियों में देशभक्ति तरानों की व्यवस्था करा दी गई है। जो गाड़ी बची है उनमें बृहस्पतिवार को करा दी जाएगी। 
 
सुबह वंदेमातरम गान होगा और शाम को दीपोत्सव
अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि नगर निगम का मुख्य कार्यक्रम टाउन हाल स्थित पार्क में गांधी प्रतिमा स्थल पर होगा। यहां सुबह दस बजे वंदेमातरम का गान होगा। शाम साढ़े छह बजे सभी शहीदों और महान विभूतियो की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। बच्चा पार्क पर मुख्य दीपोत्सव कार्यक्रम होगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें