समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने चार प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सपा ने कैराना लोकसभा से तबस्सुम हसन, गोंडा लोकसभा से विनोद कुमार, बाराबंकी से राम सागर रावत और संभल से शफीकुर रहमान बर्क को प्रत्याशी बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कैराना सीट पर गठबंधन ने निवर्तमान सांसद तबस्सुम हसन पर दांव खेला है। तबस्सुम हसन के प्रत्याशी घोषित होने पर उनके आवास पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।
शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने पर मुहर लगा दी है। तबस्सुम हसन के पीए परवेज खुर्रम ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व उन्होंने लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर सपा की सदस्या ग्रहण कर ली थीं, जिनका टिकट फाइनल हो गया है। तबस्सुम हसन के प्रत्याशी बनाए जाने की सूचना फ्लैश होने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। मोहल्ला आलदरम्यान में स्थित तबस्सुम हसन की कोठी पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। इस दौरान राजेंद्र जैन, भागमल, इरशाद, फान्ना, शमीम, सादिक, अजीम, आबिद आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है कि कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में विपक्ष के महागठबंधन की घेराबंदी के आगे भाजपा हार गई थी। गठबंधन की तरफ से रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने 44,618 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। खास बात यह थी कि लोकसभा उपचुनाव में शामली जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों से भाजपा जीती, लेकिन सहारनपुर जनपद की नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र के बड़े अंतर ने भाजपा को हरा दिया था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/