फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनस के खिलाफ होगा गैंगस्टर का मुकदमा, जब्त होगी संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर हमला करने वाले अनस पर होगा गैंगस्टर का मुकदमा
विज्ञापन

मेरठ। लूट के बाद बदमाश का पीछा करते हुए घायल सदर बाजार थाने के दोनों सिपाहियों की हालत में सुधार है। वहीं, थाने के पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से तीन लाख 30 हजार रुपये की आर्थिक मदद के लिए एकत्र किए हैं। इस घटना के बाद पुलिस पर हमला करने के आरोपी अनस के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी भी शुरू हो गई है। पुलिस ने अनस का आपराधिक रिकार्ड निकाल लिया है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी।
आरोपी अनस के खिलाफ चार मुकदमे सदर बाजार थाने में दर्ज हैं, जबकि दो मुकदमे मेडिकल और दो सिविल लाइन में दर्ज हैं। इन मुकदमों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। अनस के साथियों की सूची तैयार की जा रही है, ताकि गैंगस्टर में सबको शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच, लुटेरे को पकड़ते समय घायल पुलिसकर्मी रूपेश के जबड़े का ऑपरेशन शनिवार देर रात साढ़े तीन घंटे तक चला। दूसरे पुलिसकर्मी विवेक का उपचार चल रहा है। सदर बाजार थाने के इंस्पेक्टर, दरोगा और कांस्टेबल ने मिलकर तीन लाख रुपये से अधिक की राशि मदद के लिए एकत्र की है। दोनो सिपाहियों को पदक दिलाने के लिए भी पत्राचार किया जा रहा है। इंस्पेक्टर सदर बाजार देव सिंह रावत ने बताया कि दोनो की हालत में सुधार है। आरोपी अनस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें