फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी से लूट का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना व्यापारी से लूट का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

दौराला। कस्बे में दिनदहाड़े किराना व्यापारी से लूट के मामले में दूसरे दिन भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा। घटना का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में रोष है। जैन मंदिर गली निवासी राहुल जैन की लावड़ मार्ग पर किराना की दुकान है। बृहस्पतिवार को दो बदमाशों ने दुकान खोलते ही राहुल जैन पर हमला कर 10 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। सप्ताहभर में लूट की दो घटनाओं से व्यापारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष ठाकुर हरपाल सिंह ने कहा कि यदि घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी आगे की रणनीति तैयार करेंगे। सीओ संजीव दीक्षित का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
ससुर ने किया पुत्रवधू से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहू से दुष्कर्म किया। थाने पहुंचकर पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार को थाने पहुंची। बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। उसका पति दो वर्ष पहले सऊदी अरब नौकरी करने के लिए गया है। महिला अपने बच्चों के साथ गांव में ही अपने ससुर व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात ससुर उसके कमरे में घुस गया तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। संवाद
संदिग्धों से पूछताछ कर दी चेतावनी
कस्बे में शुक्रवार सुबह थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने पैदल मार्च कर संदिग्ध युवकों के बैग की तलाशी ली। उन्होंने बैंकों का निरीक्षण भी किया। कोचिंग सेंटर के पास खडे़ युवकों से पूछताछ कर उन्हें चेतावनी दी। संवाद
कैंटर की टक्कर से तांगा चालक घायल
मवाना। कस्बे में कैंटर की टक्कर से एक तांगा चालक घायल हो गया। माखनगर निवासी सुंदर भट्टे से ईट लेकर मवाना आ रहा था। थाने के पास कैंटर चालक ने उसके तांगे में साइड मार दी। इससे तांगा क्षतिग्रस्त हो गया तथा सुंदर घायल हो गया। लोगों ने घोडे़ को उठवाया। संवाद
मोबाइल दुकानदार को उठाया
मवाना। इंचौली थाना पुलिस झब्बर मंडी स्थित बाजार से एक मोबाइल दुकानदार को अपने साथ ले गई है। बताया गया है कि चोरी का एक मोबाइल उसकी दुकान से बरामद हुआ था। मवाना थाना प्रभारी ने मामले से अनभिज्ञता जताई। संवाद
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
खरखौदा। कस्बा निवासी एक दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस तो वह शौचालय में मृत अवस्था में मिला। परिजनों ने हृदय गति रुकने से मौत होनेे की बताकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कस्बा निवासी चिराग बंसल (30) पुत्र सुभाष मुख्य बाजार में अपने ही मकान में मोबाइल की दुकान चलाता था। वह अविवाहित था। उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बड़ा भाई गुड्डू परिवार के साथ अलग रहता है। शुक्रवार को उसने दुकान नहीं खोली तो परिवार के कुछ लोग उसके मकान पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाने के लिए कई बार आवाज लगाई। लेकिन दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। चिराग मकान में ही शौचालय में मृत पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने हृदय गति रुकने से मौत होने की कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। उसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप
मवाना। मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी युवती ने एक युवक के खिलाफ तहरीर देकर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि कई दिनों से आरोपी फोन पर गाली-गलौज कर रहा है। लगातार उसे परेशान कर रहा है। उसने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
सट्टे की पर्ची के साथ दो गिरफ्तार
मवाना। थाना पुलिस ने छापा मारकर सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में मोहल्ला मुन्नालाल से अमजद खान को सट्टा पर्ची तथा 470 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। वहीं प्रीतनगर से बबलू को 220 रुपये व सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा। संवाद
विज्ञापन

जहरखुरानी गिरोह ने भैंसे को दिया जहर
दौराला। क्षेत्र के पनवाड़ी गांव में शुक्रवार को जहरखुरानी गिरोह ने एक भैंसे को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गांव निवासी चमन ने बताया कि भैंसा घर के बाहर बंधा था। इस दौरान वहां एक बाइक सवार पहुंचा। उसके भैंसे को पूड़ियों के साथ जहरीला पदार्थ खिला दिया। चमन की बेटी संजना ने आरोपी को देखकर शोर मचा दिया। इस पर बाइक सवार भाग गया। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ज्ञानेश्वर ने भैंसे को सल्फास देने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें