फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दौराला में संदिग्ध परिस्थिति में युवक के लगी गोली, घायल

Tue, 07 Jun 2022 02:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दौराला थाना क्षेत्र  के एक गांव में सोमवार देर रात एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला में सोमवार को एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को लहूलुहान देखकर परिजन घबरा गए और उसे मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की।  

 

जानकारी के अनुसार दौराला थाना क्षेत्र के सरसवा गांव में सोमवार देर रात युवक संजू को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि संजू खून से लथपथ नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था।परिजनों ने उसे तुरंत मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और युवक से पूछताछ की। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 

पुलिस ने जताया ये अंदेशा
पुलिस के अनुसार  गांव निवासी एक महिला, जिसका नाम तनु बताया गया है उसके पैर में भी छर्रे लगे हैं। पूछताछ में कई बातें सामने आई है। प्रेम प्रसंग में गोली लगने की बात भी सामने आई है। हालांकि मामला अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। छानबीन जारी है। युवक के परिजनों ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें