फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम फैजान के हत्यारोपियों तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। पुलिस मासूम फैजान के हत्यारोपियों तक पहुंच चुकी है। 24 घंटे के अंदर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर इस केस का खुलासा कर सकती है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी पुलिस कार्रवाई का अपडेट लेने के लिए पीड़ित परिजनों के साथ ही घूम रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार केस के खुलासे की मांग को लेकर सीओ दौराला वीपी सिंह से मिला। इस दौरान सीओ ने बताया कि हत्यारे गांव के ही हैं और परिवार के करीबी हैं। उनके खिलाफ पुख्ता सुबूत एकत्र किए जा रहे हैं, ताकि आरोपियों को अपना बचाव करने का कोई मौका न मिले और उन्हें कड़ी सजा मिले। सीओ ने फैजान के परिजनों को बताया कि ये आरोपी पुलिस कार्रवाई की बाबत जानने के लिए परिजनों से पूरी सहानुभूति दिखा रहे हैं। परिजनों की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। हत्याकांड का खुलासा चौंकाने वाला होगा। सीओ ने परिजनों को आश्वस्त किया अगले 24 घंटे में आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
घटनास्थल पर मौजूद रहे थे
सीओ दौराला के अनुसार फैजान के हत्यारोपी बहुत शातिर हैं। उन्होंने निर्ममता से फैजान की हत्या की और किसी को शक न हो इसलिए घटनास्थल पर मौजूद भी रहे। फैजान का शव मिलने पर जब परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने तक फैजान का शव न उठने देने की बात कहकर हंगामा कर रहे थे और पुलिस से उलझ रहे थे तो हत्यारोपियों ने लोगों को खूब उकसाया। कभी सड़क पर जाम लगाने तो कभी आला अफसरों का घेराव करने के लिए ग्रामीणों को भड़का रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीओ दौराला ने पीड़ित परिजनों से कहा, 24 घंटे में हो जाएगा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें