इन मार्गों से गुजरेंगे किसान, लग सकता है जाम
किसान मजदूर संगठन की पदयात्रा सुबह 11 बजे चौधरी चरण सिंह पार्क से जीरो माइल्स, बेगमपुल, गढ़ रोड, बच्चा पार्क, हापुड़ अड्डा, सोहराब गेट, आयकर विभाग, जेल चुंगी, मोहनपुरी नाला रोड से वापस धरना स्थल पर आएंगे। संगठन उपाध्यक्ष अनु मलिक और प्रवक्ता ललित राणा ने बताया कि किसान व्यापारियों और शहरवासियों को मांगपत्र भी बांटेंगे।
नागरिकों को परेशान करने का मकसद नहीं : पूरन सिंह
राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि पदयात्रा कहीं भी बीच में नहीं रुकेगी। किसानों का शहरवासियों को परेशान करने का मकसद नहीं है। किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत है, लेकिन शासन और प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं।
-किसानों का संपूर्ण ऋण माफ किया जाए
-गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल
-किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री
-न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारंटी मिले
-बुजुर्ग किसानों को छह हजार पेंशन मिले
-पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना
-बागपत चीनी मिल का दोहरीकरण
-एकसमान शिक्षा पद्धति
-प्रत्येक गांव में होना चाहिए खेल मैदान