सीसीएसयू के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ दो-दो प्रोफेसर कुलपति नियुक्त हुए हैं। प्रो. एचएस सिंह को प्रदेश सरकार ने मां शाकंभरी विवि सहारनपुर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) के पूर्व प्रति कुलपति और आईआईएमटी विवि के वाइस चांसलर प्रोफेसर एचएस सिंह को प्रदेश सरकार ने मां शाकंभरी विवि सहारनपुर का प्रथम कुलपति नियुक्त किया है। इनके साथ ही सीसीएसयू के जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग के प्रोफेसर पीके शर्मा को आजमगढ़ राज्य विवि का कुलपति बनाया है।
प्रदेश सरकार की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग की तरफ गुरुवार शाम दोनों की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। सीसीएसयू के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साथ दो-दो प्रोफेसर कुलपति नियुक्त हुए हैं।