फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव 2022 : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अफजल मीम बोले, भाजपा का काम 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत को डराओ

Thu, 30 Dec 2021 05:47 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल मीम ने  कहा कि 2014 के अंदर देश आजाद हुआ, ऐसा कुछ लोग कहते हैं। 2014 से गुलामी शुरू हुई है, आजादी नही। आज हमारी गुलामी महंगाई, सुरक्षा, अखबार में पहले पेज पर विज्ञापन यही गुलामी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अफजल मीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल मीम ने गुरुवार को मेरठ में दक्षिण विधानसभा प्रतिज्ञा सम्मेलन को किया संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप जानते हो कि देश मे क्या माहौल है। खासतौर पर यूपी में माहौल बीजेपी बनाने की कोशिश कर रही है। खौफ की राजनीति पैदा कर रही है। खौफ की राजनीति बड़ी अजीबोगरीब है। सम्मेलन में सभी धर्मों के लोग बैठे हैं। यह देश हमेशा अनेकता में एकता का सबक पढ़ता आया है। आजादी की लड़ाई लड़ने के साथ गांधी जी ने अनेकता में एकता का सबक पढ़ाया। उनकी पार्टी कांग्रेस थी।

विज्ञापन


कहा कि 2014 के अंदर देश आजाद हुआ ऐसा कुछ लोग कहते हैं। 2014 से गुलामी शुरू हुई है, आजादी नही। आज हमारी गुलामी महंगाई, सुरक्षा, अखबार में पहले पेज पर विज्ञापन यही गुलामी है। बीजेपी अजीबोगरीब पार्टी है। ये पार्टी 20 प्रतिशत आवाम से 80 प्रतिशत जनता को डराना चाहती है। एक ही एजेंडा है 20 प्रतिशत को खत्म करो। आज इस देश के अंदर 100 करोड़ से अधिक हिंदू है। इस देश मे हिन्दू धर्म पर कभी आंच नही आई। ये लोग 80 फीसद को कायर और 20 प्रतिशत को बता रहे हैं कि ये खिलाफ है। 

यह भी पढ़ें: राइफल लूट मामला: एक सिर पर करता रहा वार, दूसरे ने छीनी राइफल, घायल होकर भी बदमाशों से लड़ता रहा सिपाही
विज्ञापन

 
कहा कि मेरठ का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। ये बीजेपी 100 प्रतिशत लोगो को गुलाम बना रही है। डराकर, बांटो और राज करो ये इनका उद्देश्य है। 20 प्रतिशत वाले इनसे कभी नही लड़ेंगे। इनसे लड़ने के लिए 80 प्रतिशत ही आगे आएंगे।

मुस्लिम तबके को उदारवादी होना पड़ेगा। आप इन्हें फूल पेश करिए। इस कार्य को जबान से करिए। देश की हालत नोटबन्दी, जीएसटी से बदतर हो गई है। इस देश के संविधान को बदलने वाला कोई पैदा नही हुआ। इन्होंने कमजोर जरूर किया है। 
विज्ञापन


कोरोना चल रहा, क्योंकि सरकार जा रही
अब बीजेपी की सरकार जा रही है। अब इनकी हवा निकल गई है। इसलिए कोरोना चला दिया। पूर्वी और पश्चिमी यूपी में इनकी हालत कमज़ोर है। किसानों ने सब नाकाम कर दिया है। इन्होंने किसानों को खालिस्तानी कहा । सबसे सस्ती चीज देशद्रोही प्रमाण-पत्र है। बीजेपी देश मे देशद्रोही भी फर्जी बना रही है। जिन निर्दोष युवाओं को जेल में डाला। वे अब बाहर आकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें