सूचना पाकर सीओ दौराला अभिषेक पटेल और पल्लवपुरम थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने विजयपाल वर्मा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव ने बताया कि विजयपाल वर्मा का परतापुर क्षेत्र में रॉयल के नाम से होटल है। वह रात में होटल से घर आए और सो गए। सुबह उठने के बाद बाथरूम में जाकर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें: अलविदा 2023: इन हत्याओं से दहला था मेरठ, माता-पिता का दरिंदगी से कत्ल तो कहीं मां ने छीन ली लाडलों की जिंदगी
पुलिस के अनुसार, अभी आत्महत्या का कोई भी कारण सामने नहीं आया है। परिवार के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।