फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में मदर टेरेसा टीम रही विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ग्रामीण विकास संस्थान, हथिनी के तत्वावधान में विकास खंड रतनपुरा तथा कोपागंज के 75 ग्राम पंचायतों में संचालित किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम ‘हमारी बेटियां हमारा गौरव’ से जुड़ी ग्रामीण किशोरियों की कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम मे हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी की कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया जबकि दौड़ प्रतियोगिता में 100 किशोरियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कबड्डी में प्रथम विजेता मदर टेरेसा की टीम,उपविजेता कल्पना चावला टीम रही। दौड़ में प्रथम प्रिया कुमारी, द्वितीय निशा राजभर और तृतीय स्थान सपना कुमारी को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि ग्रामीण विकास संस्थान के तत्वावधान में किशोरियों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई है ये अत्यंत सराहनीय है।
जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि किशोरियों के सशक्तिकरण के लिए कबड्डी प्रतियोगिता एवं खेल का आयोजन संस्था का सराहनीय प्रयास है। बाल संरक्षण समिति केे अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने किशोरी सशक्तिकरण के प्रयास को महत्वपूर्ण बताया। अन्य वक्ताओं में विनिता पांडेय सदस्य बाल विकास एवं कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर से संगीता, पूर्व नगर पालिक परिषद के चेयर मैन अरशद जमाल आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अर्शी फातिमा, फरहीन अब्बासी, तौहीद अब्बासी, डॉक्टर संतोष त्रिपाठी, साजिद, अमीर अहमद , अकील अहमद , वंदना सिंह, मीरा सिंह, आरती वर्मा, सुनीता ओझा , इंतजार अहमद, फैजान, सरोज पांडेय, खुशबू यादव, फेलो अंजली, सुमन , पूनम , कविता, निशा, शोभा, मनोज तिवारी, विमलेश तिवारी, पावन, आशा, नसरीन, सरिता , अरशद आदि शामिल रहे। संस्था के मुख्य कार्यकारी शमीम अब्बासी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें