फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच टीमें, 60 पुलिसकर्मी, 28 दबिशें फिर भी नतीजा सिफर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अक्षयपात्र में निर्माणाधीन विश्व के सबसे ऊंचे चंद्रोदय मंदिर परिसर में पड़ी डकैती के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों के साथ एलआईयू भी अपने स्तर से हाथ पैर मार रही है। लेकिन नजीता सिफर है। जबकि पांच टीमों में शामिल 60 पुलिसकर्मी 28 जगह दबिशें दे चुके हैं। पुलिस बदमाशों तक पहुंचना तो दूर उनकी सुरागकसी भी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस मंदिर मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है, इनमें कुछ अपराधी भी शामिल बताए गए हैं, लेकिन अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शनिवार की मध्य रात करीब डेढ़ से तीन बजे के बीच लगभग 20 से 25 बदमाशों ने अक्षयपात्र परिसर के चंद्रोदय मंदिर में कृष्ण भूमि इन्फिन्टि ग्रुप की निर्माणाधीन साइट पर धाबा बोलते हुए गार्डों को बंधक बना लिया था। मारपीट करते हुए एक गार्ड के सिर पर लोहे की सरिया से वार किया और उसकी बंदूक को लूट लिया। इसके बाद बदमाश मौके से लाखों का बिजली संबंधी सामान लूट ले गए।
एसएसपी ने चार टीमों के साथ एलआईयू को भी इस वारदात के खुलासे के लिए लगाया है। पुलिस की पांच टीमें दिन रात एक कर लगातार लोगों से पूछताछ कर बदमाशों की सुरागकसी में लगीं हैं।
विज्ञापन

ये टीमें लगाईं
स्वाट टीम, जिला एसओजी, सर्विलांस टीम, वृंदावन थाना पुलिस व एलआईयू विभाग।
बदमाशों की गिनती में उलझी पुलिस
अक्षयपात्र परिसर में डकैती की वारदात में कितने बदमाश शामिल हुए, इस पर भी पुलिस उलझ गई है। पुलिस का कहना है कि पास के सीसीटीवी फुटेज में वारदात के समय एक स्कॉर्पियो दिखाई दे रही है, अगर माना जाए तो उसमें आठ से दस लोग सवार होकर आ सकते हैं। जबकि गार्डों के अनुसार बदमाशों की संख्या 20 से 25 थी। सीओ सदर राम मोहन शर्मा ने कहा कि अभी यह जानकारी जुटाई जा रही है कि बदमाशों की संख्या कितनी थी और देखने में कैसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें