खेत खलिहान कुटीर उद्योग यात्रा लेकर महोबा पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का सपाइयों ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं छतरपुर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ता मंच पर चढ़ गए। जय समाजवाद के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं की गुटबाजी देख प्रदेश अध्यक्ष कुर्सी छोड़कर वह मंच के फर्श पर बैठ गए।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुआ बीजेपी पर जमकर प्रहार किया। लखीमपुर खीरी को लेकर उन्होंने कहा कि गृह राज्य मंत्री के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि बीजेपी सरकार से किसानों व नौजवानों में आक्रोश दिख रहा है। बीजेपी की दोहरी नीति का असर किसानों पर पड़ा है और प्रधानमंत्री झूठ बात करते है।