फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर हिंसा: इटावा में अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने थाना घेरा, जालौन में सपाइयों की पुलिस से झड़प

Mon, 04 Oct 2021 01:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद पूरे देश में किसान और विपक्षी पार्टियां भड़क गई हैं। कानपुर सहित आसपास के जिलों में कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
कानपुर सहित आसपास के जिलों में सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में लखीमपुर कांड के खिलाफ विभिन्न किसान संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रमुख नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद करके बाहर नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन


कई जगहों पर गिरफ्तारी भी की गई। कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी ने गुमटी बाजार के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन रोकने की कोशिश की। कांग्रेस के शहर व ग्रामीण जिलाध्यक्षों ने गोल चौराहा, बड़ा चौराहा कचहरी व जिला मुख्यालय पर जुलूस निकाला।

नारेबाजी कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शनों के चलते जगह-जगह जाम की स्थिति रही। इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव और फतेहपुर में जिले की सीमाओं पर पुलिस प्रशासन ने सख्त पहरा बैठा दिया।
विज्ञापन

जालौन में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प - फोटो : अमर उजाला
जिलों में प्रमुख नेताओं को उनके ही घरों में नजरबंद कर दिया, इसके बावजूद किसान संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर आकर मुख्यमंत्री के पुतले फूंके और अफसरों को ज्ञापन दिया। बुंदेलखंड में भी किसान संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दलों ने प्रदर्शन कर अफसरों को ज्ञापन दिया। नेताओं को उनके ही घरों में नजरबंद करके पुलिस को पहरे पर बैठा दिया गया है।

अखिलेश की गिरफ्तारी के विरोध में थाना घेरा
लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों व भाकियू के जिला संरक्षक चौधरी सुरेंद्र सिंह की अगुवाई में सड़क पर उतर आए। उन लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सैफई थाने का घेराव किया।

पुलिस अधिकारियों ने समझाकर थाने से हटाया। सपा के सैफई ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य व भाकियू के चौधरी सुरेंद्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद सपा के कार्यकर्ताओं ने सैफई थाने के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सपाइयों और भाकियू कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय राज्य मंत्री को हटाने की मांग की। एसडीएम ज्योत्सना बंधु, सीओ विजय सिंह आंदोलन कर रहे लोगों को समझा कर शांत कराया।

सपाइयों ने एसडीएम और सीओ को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान राजबीर बाबा, कुलदीप यादव, विकास यादव, विजय यादव सपा नेता, अवधेश, अमरेश, राजेश यादव, प्रेम सिंह यादव, सहदेव सिंह समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें