फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने की बालिका को अगवा करने की कोशिश

Mon, 16 Jan 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
बरालोकपुर के पास युवक की दुर्घटनाग्रस्त बाइक । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझार में पिता के साथ खेत गई नौ वर्षीय बालिका को दो बाइक सवार युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। किसानों ने आरोपी को थाना पुलिस के सुपुर्द करते हुए मुकदमा दर्ज करने के  लिए तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


ग्राम जुझार निवासी बंदी पुत्र गनेशा यादव रविवार की शाम अपनी नौ वर्षीय पुत्री अंजली और सात वर्षीय पुत्र शिल्लू के साथ खेत गया था। जब वह खेत मेें काम करने लगा। तभी बाइक में सवार दो युवक वहां पहुंचे और खेत की मेड़ पर खेल रही अंजली को जबरन खींचकर बाइक में बैठाने का प्रयास किया।

अंजली के शोर मचाते हुए भागने लगी तो बाइक सवारों ने पीछा किया। इस दौरान शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए और बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया। दूसरा मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को थाने ले आई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना कबरई में सौंप दी है। थाना प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। पकड़े गए युवक से घटना के विषय में पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें