फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुद्ध जल की आपूर्ति नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलापूर्ति नहीं होने पर जल निगम के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मिठौरा (महराजगंज)। क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरामीर में बने ओवरहेड टैंक से जलापूर्ति नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार की दोपहर जल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी करते हुए पानी की आपूर्ति जल्द शुरू कराए जाने की मांग उठाई।
ग्राम सभा निवासी अमरेश, मनोज कुमार, राजीव कुमार, श्री राम, महेंद्र, पुनर्वासी, अशोक कुमार, बृजेश, राम भवन, चंद्रमणि का कहना है कि ग्राम सभा में तीन दिन से पानी की टंकी से जलापूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण शुद्ध जल नहीं मिल रहा है। ग्राम सभा निवासी प्रमोद गुप्ता का कहना है कि ग्राम सभा में एक दर्जन लोगों का कनेक्शन तो हो गया है लेकिन जल निगम के द्वारा टोटी नहीं लगाई गई है। खुले पाइप के कारण दूषित पानी घरों में आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दुर्गावती देवी ने बताया कि समस्या को लेकर जलकल विभाग की उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर समस्या का समाधान करने की मांग की गई थी लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में अवर अभियंता कुलदीप मिश्रा का कहना है कि विद्युत निगम द्वारा कनेक्शन काट देने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें