बगीचे में पेड़ से लटका मिला बालिका का शव
पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भगवानपुर टोला अमहवा में बुधवार की शाम करीब 5 बजे गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से लटका हुआ बालिका का शव मिला। सूचना पाकर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम भगवानपुर टोला अमहवा में गांव के कुछ लोग प्राथमिक विद्यालय के बगल बगीचे में की तरफ टहलने गए थे। उसी दौरान पेड़ से लटकता हुआ शव दिखाई दिया। शव की शिनाख्त भगवानपुर टोला अमहवा निवासी रंजना (12) के रूप में हुई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि बालिका के घर पर उसका एक दिव्यांग भाई व मां रहती है। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की।