फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई ब्रीड मक्के की खेती से सवरेगी किसानों की आए

विज्ञापन
विज्ञापन
हाई ब्रीड मक्के की खेती से किसानों की बढ़ेगी आमदनी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस बार जिले में अधिक पैदावार के लिए हाई ब्रीड मक्के का बीज मंगाया गया है। जिन किसानों को मक्के की खेती करनी है, वह विभाग के किसी भी ब्लाक से बीज ले सकते हैं। इसके लिए सभी ब्लाकों में 80 से 125 किलो बीज भेजा गया है। इसकी पैदावार अच्छी होगी, जिससे किसानों की आय बढ़ सकती है।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में मक्के की खेती में अधिक पैदावार लिया जा सके, इसके लिए जिले में पहली बार हाई ब्रीड मक्के का बीज मंगाया गया है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हाई ब्रीड मक्के की फसल एक से डेढ़ माह में तैयार होती है। यह बीज 171 रुपया प्रति किलो के हिसाब से किसानों को दिया जाएगा। इसमें 90 प्रतिशत की सबसीडी होगी। सभी ब्लाकों में बीज भेजा गया है। किसान संबंधित ब्लाक से बीज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार हाई ब्रीड मक्के का बीज जिले में मंगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें