फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
पछुआ हवा ने बढ़ाई गलन
विज्ञापन

अलाव के सहारे बीता दिन, बच्चों और बुजुर्गों की बढ़ी परेशानी
महराजगंज। मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण लोगों को ठंड से काफी परेशानी हो रही है। बीते दो दिनों से हुई धूप के कारण ठंड थोड़ी कम हुई थी, लेकिन बृहस्पतिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। पछुआ हवा से गलन बढ़ने से बीमारों, बुजुर्गो समेत बच्चों की परेशानी बढ़ गई। दिनभर लोग अलाव तापते रहे। जिला अस्पताल परिसर में तीमारदार अलाव के पास बैठे दिखे। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही धुंध बना रहा। बादल छाये रहने से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। गलन के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। लोग शहर में कई जगह अलाव के सहारे दिन बिताते नजर आए। वहीं सरकारी कार्यालयों व जिला अस्पताल में कर्मचारी हीटर से ठंड दूर करने का प्रयास किए। सबसे अधिक परेशानी घरों में छोटे बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोगों को हुई। रमेश कुमार, भोले यादव ने कहा कि दो दिन धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन फिर गलन बढ़ने से दिक्कत हो रही है। जिला अस्पताल में मरीज के साथ आए तीमारदार वार्ड के बाहर गलियारे में कंबल और रजाई में लिपटे नजर आए। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि हवा की गति मध्यम रहेगी। आने वाले दो दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें