फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस 17-45-13

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की मौत के मामले में सास-ससुर पर दहेज हत्या का केस
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज )। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शाहपुर जंगल में शुक्रवार सुबह फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मृत विवाहित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सास व ससुर पर शुक्रवार की रात 8 बजे दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। शनिवार को दोपहर मायके वालों ने सीओ फरेंदा के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता तीन माह से गर्भवती मिली।
विज्ञापन

इस मामले में मनिकौरा के पास से ससुर को गिरफ्तार किया गया। जबकि सास को पहले ही हिरासत में लिया था। दोनों आरोपितों को पुलिस ने जेल भेज दिया। ग्राम जमुहरा खुर्द थाना फरेंदा निवासी बहोरन अपनी पुत्री तारा (20) की शादी गत 28 अप्रैल को ग्राम शाहपुर जंगल थाना पुरंदरपुर निवासी प्रेम के साथ किए थे। बताया जाता है कि प्रेम बीते चार दिन पूर्व चेन्नई कमाने चला गया। जबकि उसका पिता फूलचंद गोरखपुर में रहकर काम करते हैं। सास बासमती देवी ने बताया था कि सुबह बहू छत की कुंडी से फंदा लगाकर लटकी हुई मिली। पुलिस ने इस मामले में सास व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सीओ फरेंदा सुनील दत्त दूबे ने बताया कि मृत विवाहिता के मायके वालों ने कार्यालय में आकर अपना बयान दर्ज करा दिया है। आरोपित सास बासमती एवं ससुर फूलचंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें