फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में थप्पड़ मारने का महिला ने लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने में थप्पड़ मारने का महिला ने लगाया आरोप
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम कोमरवा टोला राजपुर बुजुर्ग निवासी एक महिला ने थाना प्रभारी कोल्हुई पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला में उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ग्राम कोमरवा टोला राजपुर बुजुर्ग निवासी संतोला देवी व उसकी देवरानी मुरली के बीच रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। संतोला देवी ने आरोप लगाया कि थाने पर कुछ लोंगो के प्रभाव में आकर पुलिस ने सुलह समझौते का दबाव बनाया गया। जब वह कार्रवाई के लिए कहीं तो थाना प्रभारी ने उसको थप्पड़ मार दिया। थाना प्रभारी कोल्हुई देवेन्द्र कुमार सिंह ने महिला को थप्पड़ मारने का आरोप निराधार बताया है। सीओ फरेंदा सुनील दत्त दुबे ने बताया कि महिला का आरोप निराधार है। कोल्हुई पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग की धारा में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें