डोंगराखुर्द । मड़ावरा ब्लॉक क्षेत्र के झरावटा में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र सालों से बंद पड़ा है इसके चलते यह जर्जर हालत में पहुंच गया है।
ग्राम झरावटा में महिलाओं के लिए सामान्य प्रसव टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो सके और गर्भवती महिलाओं को प्रसव दौरान यहां वहां न भटकना न पड़े इसके लिए यहां लाखों रुपये खर्च कर उप स्वास्थ्य बनवाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी के चलते उस उपकेंद्र की हालत खस्ताहाल है। स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्रीवॉाल क्षतिग्रस्त हो चुकी है आसपास चारों तरफ गंदगी बिखरी होने के साथ ही यहां लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। हैंडपंप का कुछ सामान चोरी हो गया।
स्थिति यह है कि दरवाजे व खिड़कियां भी जंग खा रही हैं। उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम कभी कभार एक जगह बैठकर टीकाकरण कर चली जाती हैं। महिलाओं को प्रसव के समय ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल या फिर महरौनी लेकर जाना पड़ता है।
----------
गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र बिना उपयोग किए ही खंडहर होता जा है। एएनएम टीकाकरण के बाद गांव से चली जाती है। अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
प्रताप सिंह पटेल, प्रधान झरावटा
जर्जर हालत में बंद पड़ा स्वास्थ्य केंद्र झरावटा- फोटो : LALITPUR