फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से लूट व हत्या में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। बीते एक माह पूर्व मध्य प्रदेश के थाना मालथौन के कस्बा अटा में सड़क किनारे खड़े ट्रक चालक से रुपये छीनकर उसकी हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तमिलनाडु के थिक्कम पट्टी, सेलम निवासी काथावरापन पुत्र झलूमलई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह जयलक्ष्मी ट्रांसपोर्ट में ड्राइवर है। बीते 12 मई को वह अपने साथी चालक मगाराजन (46) पुत्र सनड्राइन निवासी सेनई गोन्डनूर ओमलूर मुमिल पाड़ी थाना सनसन, जिला सेलम तमिलनाडु के साथ ट्रक में कपड़ा लोड करके पल्लडम तमिलनाडु से पिकुअया गाजियाबाद जा रहा था। ट्रक लेकर 15 मई को रात नौ बजे वह मध्य प्रदेश के कस्बा अटा थाना मालथौन जिला सागर पहुंचे थे, तो मालथौन अटा के पास आरटीओ की चेकिंग चल रही थी। उन्होंने अपनी गाड़ी अटा में ही सड़क किनारे लगाकर ट्रक में ही खाना खाया और गाड़ी में ही लेट गए। तभी दो बाइकों से अज्ञात लोग आए, जिनमें से तीन लोग ट्रक के ऊपर चढ़कर केबिन में आ गए और उसके साथ और साथी चालक मगाराजन से मोबाइल व छह हजार रुपये छीन लिए। मगाराजन ने विरोध किया तो उस व्यक्तियों में से एक व्यक्ति ने सरिया से मगाराजन के सिर में मार दिया और भाग गए। फिर पीछे से एक दूसरी गाड़ी से उनका साथी शक्तिवेल आया तो उसे घटना के बारे में बताया। इसके बाद वह दोनों घायल मगाराजन को लेकर ललितपुर में अस्पताल के लिए निकले, लेकिन ललितपुर एक पेट्रोल पंप के पास मगाराजन की मौत हो गई। जिस पर पेट्रोल पंप के मैनेजर के माध्यम से डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। जिस पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में कोतवाली पुलिस ने चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 एवं 394 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें