फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासी परिवार में मंत्री नंदी ने किया भोजन

विज्ञापन
कैप्सन- 3- आदिवासी के यहां खाना खाते मंत्री और विधायक 4- चौपाल में मौजूद मंत्री 5 - मंत्री को बुके देती - फोटो : TALDEHATE
विज्ञापन
तालबेहट/पवा। रविवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने विकास खंड के ग्राम पवा में चौपाल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत को देखा। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। बाद में आदिवासी परिवार में भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
विज्ञापन

देर रात गांव पहुंचें मंत्री सहित अधिकारियों ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। आप लोग सरकार की योजनाओं को भरपूर लाभ लें। आपके हक पर कोई डाका नहीं डाल सकता है। इसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। जिस पर ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या का प्रमुखता से रखा। जिस पर उन्होंने बिजली की पर्याप्त आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्रामीणों ने गांव में साफ-सफाई करने के लिए सफाई कर्मचारी के न आने की बात कही। जिस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारी को गांव में सफाई के समुचित प्रबंध कराने के निर्देश दिए।
चौपाल को विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, जिलाधिकारी आलोक सिंह, एसपी निखिल पाठक आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व ग्राम प्रधान मालती महेंद्र यादव ने मंत्री को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद देर रात मंत्री और विधायक ने आदिवासी के यहां भोजन किया। कार्यक्रम का संचालन शिरोमन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें