फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
ded body1.jpg - फोटो : ded body1.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मसौरा बैरियर स्थित हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक के मोबाइल से उसकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को सूचना और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा के ग्राम कोटरा, राजपुर निवासी करन (24) पुत्र गोरेलाल सहरिया बालाबेहट स्थित अपनी ससुराल गया था और शुक्रवार की शाम को वह बालाबेहट से बाइक से लौट रहा था। अभी वह मसौरा बैरियर के पास ही पहुंचा था कि पीछे से सागर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार एक कंटेनर में उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें