फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर, महिला की मौत, सात घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर बिखरे टाइल्स व एकत्र ग्रामीण - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
ओयल। चौकी क्षेत्र अंतर्गत लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर टाइल्स लदी पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर सवार आठ लोग घायल हो गए। इनमें से एक महिला की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

मंगलवार को थाना खीरी के मरखापुर गांव निवासी रामदेवी पत्नी द्वारिका मौर्य, शालू, निक्की पुत्री राजेंद्र, माधुरी (60) पत्नी रघुवीर, आशा बहू रेनू सिंह पत्नी अमर सिंह निवासी ग्राम बहेरवा राजेपुर, थाना हरगांव-सीतापुर, राजेश कुमार, पत्नी अंजना देवी, पांच वर्षीय पुत्र रितिक राज निवासी हैदरपुर, सीतापुर ई-रिक्शे में सवार होकर ओयल से हरगांव की ओर जा रहे थे। दोपहर एक बजे के करीब जैसे ही ई-रिक्शा लखीमपुर-सीतापुर हाईवे किनारे स्थित फौजी धर्म कांटा और जीवनमुक्ति धाम के बीच पहुंचा पीछे से आ रही टाइल्स भरी तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप और ई-रिक्शा रोड पर पलट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा, जहां रास्ते में ग्राम मरखापुर निवासी साठ वर्षीय माधुरी की मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद पिकअप छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें