फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रही लापरवाही, एक हजार पार हुए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। सोमवार को जहां 255 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी, वहीं मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 287 लोग संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में अब संक्रमितों की संख्या 1023 हो गई। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 905 है। मंगलवार की जांच रिपोर्ट में एक साल के चार मासूम सहित छह बच्चों में कोरोनो संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

जनपद में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में संक्रमितों की संख्या अब तक की सबसे अधिक 287 है। इसमें चार बच्चे एक साल तक के, तीन बच्चे ऐसे हैं, जिनकी उम्र दो से चार साल के बीच में है। जबकि दो अन्य बच्चों में एक की उम्र छह और दूसरे की उम्र 10 साल है। जबकि अन्य संक्रमितों में सर्वाधिक संख्या 20 से लेकर 40 साल के बीच है। मंगलवार को 287 संक्रमित मिलने के बाद जिले में इन 17 दिन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1023 हो गई है। इसमें से 116 लोग उपचार से स्वस्थ हो चुके हैं, जिससे एक्टिव संक्रमितों की संख्या 905 है।
कोरोना संक्रमण
जिले में कुल संक्रमित- 1023
स्वस्थ हुए- 116
जिले में एक्टिव केस- 905
कोरोना से मौत- दो
एंटीजन जांच में मिले 45 संक्रमित
जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को 2099 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें 209 लोग संक्रमित मिले। जबकि 45 लोग एंटीजन, तीन लोग ट्रूनॉट सहित निजी लैब की जांच में 30 लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

पलिया में 37 एसएसबी जवान मिले संक्रमित
मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में पलिया सीएचसी क्षेत्र में 42 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 37 जवान एसएसबी के हैं। जबकि अन्य नगर व ग्रामीण क्षेत्र के हैं।
कोरोना को लेकर न बरते लापरवाही
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए सभी लोग लापरवाही बिल्कुल न करें। कोविड प्रोटोकॉल का उल्लघंन खतरनाक साबित हो सकता है। संक्रमण से बचने के लिए प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क पहनें, सैनिटाइजर का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें