महमूदपुर सरैयां ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का लिया फैसला
पसगवां। क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के फाइनल मैच में महमूदपुर सरैया ने औरंगाबाद को दो विकेट से हराकर जीत लिया।
रोमांच से भरे इस मैच में महमूदपुर सरैयां ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। औरंगाबाद ने पहले खेलकर 20 ओवर में तीन विकेट पर 183 रन बनाए। सचिन ने एक बार फिर अपनी टीम के लिए 77 रन बना कर महत्वपूर्ण पारी खेली। कामरान ने 35 और राजदी ने 19 रन बनाए। नदीम और अली मियां ने एक एक विकेट लिया। जवाब में महमूदपुर सरैयां के एक तरफ से विकेट लगातार गिरते रहे, लेकिन दूसरी पारी में नदीम ने टीम के लिए 41 रन बनाए और अपनी टीम को दो विकेट से जीत दिला दी। मीसम ने 32, अजहर ने 31, मेहंदी और कासिम ने 17-17 रनों का योगदान दिया। औरंगाबाद की तरफ़ से सनी और अभय ने तीन तीन विकेट लिए।
नदीम को मैन ऑफ द मैच और पूरी प्रतियोगिता में 8 विकेट लेकर 177 रन बनाने वाले हरफ़नमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब दिया गया। बेस्ट बैट्समैन का खिताब औरंगाबाद के सचिन को मिला। उन्होंने टूर्नामेंट में एक शतक और दो अर्धशतक के मदद से 278 रन बनाए। बेस्ट बॉलर औरंगाबाद के सन्नी रहे। बेस्ट कैच की ट्रॉफी चंदिला के मोनू को मिली।
मकसूदपुर में चल रहे इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लालता प्रसाद वर्मा, विशिष्ट अतिथि जेई टीएन रस्तोगी, गीतकार अरविंद सोनी और समाजसेवी यतींद्र वर्मा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार वितरित किए। टूर्नामेंट का संयोजन कर रही मकसूदपुर इलेवन की पूरी टीम ने टूर्नामेंट को सफल बनाने में कड़ी मेहनत की जिनमे शिखर वर्मा, अंशुल वर्मा, डॉ. आशुतोष वर्मा प्रमुख रहे। अंपायर श्याम किशोर वर्मा और अतुल मिश्रा रहे। मैच की शानदार कमेंट्री पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश वर्मा ने की।