फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन और होगा प्रचार, 21 की शाम से थम जाएगा चुनावी शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद की आठ विधानसभा सीटों के लिए 23 फरवरी को मतदान होगा। इससे पहले 21 फरवरी की शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस तरह प्रत्याशियों के पास चुनाव प्रचार के लिए चार दिन का समय शेष है, जिसमें मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने के लिए जोर-आजमाइश चल रही है।
विज्ञापन

आठ विधानसभाओं में कुल 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है, जिनकी किस्मत का फैसला 28.07 लाख मतदाता करेंगे। प्रमुख रूप से चार दलों भाजपा, सपा, बसपा व कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, क्योंकि इस बार जनपद में गठबंधन जैसी स्थिति नहीं है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी समेत क्षेत्रीय दल व निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में अपनी-अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लखीमपुर (सदर) विधानसभा में सबसे अधिक 12 प्रत्याशी, श्रीनगर में नौ, धौरहरा में नौ, निघासन में सात, मोहम्मदी में सात, कस्ता में आठ, गोला में सात, पलिया में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस बार कोरोना महामारी के चलते 11 फरवरी के बाद चुनाव प्रचार तेज हो पाया, जिसके बाद से सभी दलों में वोटरों को प्रभावित करने की होड़ मची है। अभी तक भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, गृहमंत्री अमित शाह जैसे स्टार प्रचारक आ चुके हैं। वहीं सपा के पक्ष चुनाव प्रचार करने कोई स्टार प्रचारक खीरी नहीं पहुंचा है। हालांकि 18 फरवरी को सपा प्रत्याशियों का प्रचार करने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम लगा है। जबकि बसपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए कोई स्टार प्रचारक नहीं आया है और न ही कोई कार्यक्रम लगा है। इससे भाजपा व सपा के बीच ही अधिकांश सीटों पर मुकाबला सिमटता दिख रहा है। सदर व धौरहरा सीट पर बसपा प्रत्याशी जरूर त्रिकोणात्मक संघर्ष की स्थिति उत्पन्न करने के लिए दिन-रात एक करते दिख रहे हैं, जो सीधे तौर पर भाजपा प्रत्याशी का नुकसान कर सकते हैं।
सदर में सबसे ज्यादा प्रत्याशी और मतदाता भी
सदर विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, तो सबसे ज्यादा 4,11,565 मतदाता भी इसी सीट के लिए मतदान करेंगे। वहीं कस्ता विधानसभा में सबसे कम 3,09,700 मतदाता हैं, जो आठ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या
पलिया 3,60,256
निघासन 3,40,263
गोला 3,96,048
श्रीनगर 3,19,109
धौरहरा 3,32,100
लखीमपुर 4,11,565
कस्ता 3,09,700
मोहम्मदी 3,38,565
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें