फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी डीसीएम दो क्लीनरों की मौत

Wed, 17 Jun 2015 07:43 PM IST
ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह हुए हादसे में दो क्लीनरों की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी मौरंग भरी ट्रक में बहराइच की ओर से जा रही डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रक के पहिये से गिट्टी निकाल रहे सीतापुर निवासी क्लीनर की मौत हो गई। वहीं डीसीएम का हरदोई निवासी क्लीनर भी जान चली गई। पुलिस ने गाड़ियों को सड़क से हटाकर रास्ता खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर बसढ़िया चौराहे से कुछ दूर चौधरी पेट्रोल पंप के पास मौरंग भरी ट्रक खड़ी थी, जिसका क्लीनर सीतापुर के कस्बा लहरपुर के मोहल्ला काजीटोला निवासी 28 वर्र्षीय अनीस गिट्टी निकाल रहा था। तभी फर्रूखाबाद से आलू लादकर बहराइच जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी, जिसकी चपेट में आकर गिट्टी निकाल रहे अनीस ने मौैके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं डीसीएम चला रहा क्लीनर हरदोई जिले के गांव नीर बड़ौरी निवासी 25 वर्र्षीय बबलू की भी मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रक और डीसीएम के चालक मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान दोनों गाड़ियोें की वजह से सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक और डीसीएम को सड़क से हटवाकर रास्ता खुलवाया, जिसके कुछ देर बाद सूचना पाकर मृतकों के घरवाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें