व्यापारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
लक्ष्मीगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। व्यापारियों ने शुक्रवार को अपर मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक को सौंपा। इसमें व्यापारियों ने लक्ष्मीगंज बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज पोद्दार ने कहा कि लक्ष्मीगंज बाजार में रेलवे स्टेशन, पोस्ट आफिस, बस स्टैंड, कई इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, चीनी मिल के अलावा राष्ट्रीयकृत बैंक है। इसके अलावा यह बाजार नगर पंचायत के अन्य मानकों को भी पूरा करता है। इस बाजार को भी अन्य बाजारों की तरह नगर पंचायत का दर्ज मिलना चाहिए। इसके बाद व्यापारियों ने अपर मुख्य सचिव को संबोधित विधायक रामानंद बौद्ध को सौंपकर नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की। विधायक ने कहा कि लक्ष्मीगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए उनके तरफ से हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर दीपक अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, महावीर जायसवाल, अरविंद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, रामायन जायसवाल, धीरज सिंह, संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सह संयोजक बने वाल्मीकि पांडेय
पड़रौना। भाजपा आईटी विभाग की तरफ से वाल्मीकि पांडेय को जिला सह संयोजक मनोनीत किया गया है। संवाद