फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर डर के साये में रहे बच्चों के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रातभर डर के साये में रहे बच्चों के परिजन
विज्ञापन

सुबह तक 14 बच्चे हो चुके थे डिस्चार्ज
राजनीतिक दलों के लोगों ने पहुंचकर जाना हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल के बगल में स्थित कोविड हॉस्पिटल में बने चाइल्ड वार्ड में भर्ती बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने के बाद हालत बिगड़ने से परिजन पूरी रात डर के साये में रहे। बच्चों की हालत देखकर किसी अनहोनी के डर से भयभीत रहेे। सुबह तक 14 बच्चों को लेकर उनके परिजन घर जा चुके थे।
बृहस्पतिवार की रात चाइल्ड वार्ड में बुखार, निमोनिया और अन्य बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगने के बाद एक-एक कर हालत बिगड़ने लगी थी, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज कराया गया। हालत यह थी कि बच्चों की बिगड़ती हालत को देखकर परिजन घबरा गए और बहुत से लोग बच्चों को लेकर गोरखपुर या अन्य स्थानों पर ले जाने की बात कहने लगे। वहीं जो बच्चे जिला अस्पताल में रह गए थे, उनकी हालत देख परिजन रात चिंतित रहे। परिजन 40 बच्चों को इंजेक्शन लगाए जाने की बात कह रहे थे, जबकि सीएमएस सिर्फ एक बच्चे को बता रहे थे। शुक्रवार को सुबह चाइल्ड वार्ड के स्टॉफ ने बताया कि बृहस्पतिवार को 52 बच्चे भर्ती थे। उनमें से सुबह तक 14 को डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि इंजेक्शन लगाते समय स्टॉफ नर्स से स्पीड बढ़ा दी होगी, जिससे बच्चों की यह हालत हुई होगी। उन्होंने केवल तीन बच्चों को ही इंजेक्शन लगाए जाने की बात कही। सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि जिन बच्चों को इंजेक्शन लगा था, वह ठीक हैं। स्वस्थ हुए बच्चों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें