फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज (कुशीनगर)। दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बुधवार को दोपहर में जब वह किसी कार्यवश घर से बाहर गई थी, उसी दौरान घर में अकेली उनकी 17 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ गांव के एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। एसओ मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर हेड कांस्टेबल मानवेंद्र सिंह, कांस्टेबल शोएब अख्तर के साथ पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें