फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण व्यवसायी से लूट के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना का विरोध करते तमकुहीराज के व्यापारी।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी से लूट के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

- विरोध प्रदर्शन कर व्यापारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। बुधवार की देर शाम सेवरही के स्वर्ण व्यवसायी से लूट के विरोध में बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। लूट के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि बुधवार की शाम दुकान बंद कर घर जा रहे संतोष वर्मा को सेवरही के दमकला पुल के पास बदमाशों ने पीछे से लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसके उनकी बाइक और उनके पास रखा आभूषण लेकर फरार हो गए। इस घटना की जीतनी निंदा की जाए वह कम है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र में लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ गईं है। यदि पुलिस जल्द मामले का पर्दाफाश नहीं करती है तो नौ अगस्त को तमकुहीराज सीओ कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र तिवारी, सदीक खान, अशोक तिवारी, उमाशंकर पटेल, कृष्णा पटेल, सुजीत कुमार, अशोक चौरसिया, भीखम गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें