फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया
विज्ञापन

कप्तानगंज तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। तहसील परिसर में सोमवार को तहसीलदार कोर्ट के पेशकार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। इन अधिवक्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि जब तक पेशकार का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक तहसीलदार के कोर्ट से संबंधित न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
विज्ञापन

तहसील परिसर में सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें तहसीलदार न्यायालय के पेशकार के क्रियाकलाप व न्यायालय की पत्रावलियों में मनमानी तरीके से काश्तकारों को बुलाकर धनउगाही करने व विधिसम्मत ढंग से आदेश पारित नहीं कराने के संबंध में चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक पेशकार को हटाया नहीं जाएगा, तब तक अधिवक्ता तहसीलदार कोर्ट में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के सामने अध्यक्ष मिर्जा इक्तेदार हुसैन और पूर्व अध्यक्ष विनोद मिश्र की अगुवाई में प्रदर्शन कर एसडीएम कोमल यादव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान रामप्रताप सिंह, राजनंदन लाल श्रीवास्तव, परमहंस, देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, महेंद्र गुप्ता, दीनानाथ शर्मा, संजय पांडेय, अमरनाथ शर्मा, दिनेश कुमार राव, अरुण कुमार सिंह, अशोक मणि, शैलेश प्रताप सिंह, राधेश्याम, नंदलाल प्रसाद, दिलीप सिंह, संजय सिंह, आशुतोष, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें