फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी नदी में कूदी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने बांसी नदी में लगाई छलांग
विज्ञापन

दो घंटे के प्रयास के बाद भी नहीं चला पता
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। विशुनपुरा थानाक्षेत्र के खैरवा घाट से करीब 200 मीटर दूरी पर एक महिला ने बांसी नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर मछली पकड़ रहे लोगों ने शोर मचाया। मौके पर भीड़ जुट गई। दो घंटे तक नदी में उसकी तलाश हुई, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे साड़ी पहनी हुई करीब 35 वर्ष की एक महिला बांसी नदी के किनारे पहुंची और नदी में छलांग लगा दी। नदी में मछली पकड़ रहे थे लोगों ने देखा और शोर मचाया। आसपास के लोग पहुंच गए। लल्लन यादव, योगेंद्र गुप्ता, कमलेश, पन्नालाल, व्यास प्रजापति, प्रभु भारती, संदीप, आदि लोग नदी में छलांग लगाकर उसे खोजने लगे। वहीं सूचना पर एसआई अखिलेश यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर खोजने का प्रयास किए, लेकिन दो घंटे की कोशिश के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें