फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मृत मिला कारोबारी, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली के मलाकसद्दी गांव के समीप रविवार सुबह संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर जख्म के निशान थे। वह मलाकसद्दी गांव का रहने वाला था और सुबह ही प्रयागराज से घर के लिए निकला था। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम है। परिजन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की मौत को हादसा मान रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक पुलिस को तहरीर नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

मलाकसद्दी गांव का राजेश कुमार श्रीवास्तव (34) प्रयागराज के किसी कारखाने में दूल्हे के लिए सेहरा बनाने का काम करता था। रविवार सुबह वह कारखाने के मालिक के साथ घर के लिए निकला। कारखाने के मालिक ने लीडर रोड से बस में बैठाया। इसके बाद राजेश मंझनपुर चौराहे उतरा। यहां से वह किस वाहन से मंझनपुर-सिराथू मार्ग पर स्थित मलाकसद्दी गांव पहुंचा, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। गांव के बाहर राजेश का संदिग्ध दशा में शव पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान थे।
शव के पास ही फल, कपड़ा आदि भी पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस भी आ गई। इस दौरान जुटी भीड़ ने मृतक की शिनाख्त राजेश के रूप में की। घटना की जानकारी पर परिजन भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पूछताछ के दौरान पता चला कि राजेश को पिकअप ने टक्कर मारा है, जबकि घरवालों का आरोप है कि राजेश की हत्या कर शव पिकअप से यहां लाकर फेंका गया है। बवाल बढ़ने पर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोपहर बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना दुर्घटना ही लग रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। परिजन यदि तहरीर देते हैं तो उसकी भी जांच करा ली जाएगी। फिलहाल शाम तक कोई तहरीर नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें