फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की पिटाई से जख्मी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, कोहराम

विज्ञापन
अजुहा कस्बा स्थित वार्ड नंबर 3 में उर्मिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कस्बे के शांती नगर में सगे भाइयों के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने के दौरान जख्मी बहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली कोतवाली के लोहंदा निवासी नरेश व सुरेश सगे भाई है। उनकी बहन उर्मिला (50) अजुहा के शांती नगर में ब्याही थी। नरेश का पैतृक मकान अजुहा में भी था। इसके अलावा दोनों भाइयों के हिस्से में गांव में ढाई बीघे जमीन व पेड़ था। एक अक्तूबर 2021 को सुरेश ने अपने हिस्से की सवा बीघे जमीन व साढे़ सात लाख का ड्राफ्ट देकर बड़े भाई नरेश से अजुहा वाले घर की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली।
वहीं, पिछले दिनों नरेश ने गांव में महुए का पेड़ बेच डाला और हिस्सा सुरेश को नहीं दिया। 26 मार्च को सुरेश ने हिस्सा मांगा तो विवाद हो गया। इसके बाद सुरेश बहन उर्मिला के घर चला गया। हिस्सा मांगे जाने से नाराज नरेश वहां भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचा और मारपीट करने लगा। बहन उर्मिला व उसकी बेटी पिंकी ने बीच-बचाव किया तो नरेश ने उसे रॉड से पीट दिया। सिर पर चोट लगने के कारण उर्मिला लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन

उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उर्मिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हमलावर नरेश को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें