फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
विज्ञापन

तीन नगदी के साथ भैंस नहीं मिलने पर बरपा कहर, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
चरवा गांव में ब्याही युवती को ससुराल वालों ने मंगलवार की रात पीटते हुए जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो उसे घर से निकाल दिया गया। बृहस्पतिवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
सरायअकिल के पारा हसनपुर गांव की सविता देवी की शादी साल भर पहले चरवा गांव में कमलेश से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से तीन लाख रुपया और एक भैंस लाने की जिद कर यातनाएं देने लगे। ससुराल वालों ने हद तो तब पार कर दिया जब मंगलवार रात मामूली बात पर पीटते हुए मिट्टी का तेल छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया। ससुरालियों की हैवानियत देख विवाहिता जान बचाते हुए चीख पड़ी। विवाहिता की चीख पुकार सुन मोहल्ले के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर विवाहिता की जान बची। ससुरालियों की प्रताड़ना के बाद विवाहिता मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बेटी पर जुल्म की दास्तां सुन घर वालों के होश उड़ गए। बृहस्पतिवार को पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन



दुराचार की रिपार्ट नहीं लिख रही पुलिस
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी इलाके के एक गांव की विवाहिता दुराचारी को सजा दिलाने के लिए महीने भर से थाने का चक्कर लगा रही है। बताया कि 14 जुलाई की शाम पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुराचार किया था। इसकी शिकायत वह लगातार पुलिस से की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख बृहस्पतिवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन





विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
बारा (ब्यूरो)। सरायअकिल के हासिमपुर किनार की रेखा देवी की शादी आठ साल पहले पश्चिमशरीरा के जफरपुर महावा निवासी दुर्गेश के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग 50 हजार नगदी के साथ बाइक की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। पखवारे भर पहले ससुरालियों ने पीटकर घर से भगा दिया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी इलाकाई पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें