कानपुर में बिधनू खेरसा गांव में नवविवाहिता का शव मंगलवार तड़के उसके कमरे के रोशनदान से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
खेरसा निवासी मजदूर पप्पू के बेटे महेंद्र की शादी तीन माह पूर्व करबिगवां निवासी रामप्रीत की बेटी चांदनी (22) से हुआ था। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि चांदनी अक्सर रात को किसी से फोन पर बात करती थी। विरोध के बावजूद न मानने पर सोमवार को चांदनी के पिता रामप्रीत, बड़े भाई धर्मेंद्र व ममेरे भाई मुरली को उसे समझाने के लिए बुलवाया था। देर रात तक घर में पंचायत चली। पिता और भाइयों ने चांदनी को फटकार लगाई।