फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने साथ चलने से किया मना तो पति ने आत्महत्या का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। शास्त्री नगर स्थित मायके से पत्नी साथ चलने को तैयार नहीं हुई तो पति ने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहां से कानपुर फिर पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी स्वर्गीय रफीक की पुत्री जरीना बेगम का निकाह तालग्राम कन्नौज निवासी रजा वारिश (28) के साथ हुआ था। जरीना की मां आरोप है कि ससुराली जरीना को छोटी-छोटी बात पर प्रताड़ित कर रहे थे। इस संबंध में जनवरी में तालग्राम थाने में मुकदमा भी दर्ज है। रविवार की शाम रजा वारिस ससुराल आया और पत्नी को ले जाने के लिए दबाव बनाने लगा। जरीना ने साथ जाने से मना किया और सास सायरा बेगम ने कहा कि अब तलाक होगा। इससे नाराज होकर रजा ने शास्त्री नगर में ही पेट्रोल डाल कर आग लगा ली और जान देने का प्रयास किया। यह देख जरीना, उसकी मां सायरा बेगम ने कंबल डालकर उसे बचाया। लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रसव पीड़ा में पत्नी को छोड़कर भाग गया था रजा
जरीना की सायरा बेगम ने बताया की लगभग छह माह पूर्व अक्तूबर में उसकी बेटी सीएचसी रसूलाबाद में प्रथम प्रसव के लिए भर्ती हुई। ऑपरेशन की स्थिति पता लगने पर रजा उसे अस्पताल में छोड़कर तालग्राम चला गया। इस पर पुत्री को कानपुर ले जाना पड़ा था। इसमें बहुत खर्च आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें